अज्ञात वाहन ने रिक्शा चालक को मारी टक्कर, हालत गंभीर, बेटे ने इलाज के लिए लगाई मदद की गुहार

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़), रिपोर्ट: हरपाल लाडा। होशियारपुर लाजवंती स्टेडियम के नजदीक एक रिक्शा चालक को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। जानकारी के अनुसार अजीत सिंह पुत्र प्रीतम सिंह निवासी कमालपुर निवासी जोकि सुबह करीब 9.30 बजे अपने रिक्शा से लाजवंती स्टेडियम की तरफ जा रहा था कि अचानक पुल के समीप एक तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने उसे टक्कर मार दी जिससे वह नीचे गिर गया और जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल रिक्शा चालक को आस-पास के लोगों द्वारा सिविल अस्पताल पहुंचाया गया।

Advertisements

डाक्टरों द्वारा उसका इलाज किया जा रहा है तथा उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है। इस संबंधी उन्होंने पुलिस को को भी सूचना दी, लेकिन कोई भी पुलिस अधिकारी मौके पर नहीं पहुंचा। रिक्शा चालक के बेटे संदीप सिंह ने बताया कि वह खुद बीमारी से पीडि़त है और बेरोजगार होने के चलते अपने पिता का इलाज करवाने में अस्मर्थ है। उन्होंने समाज सेवी संस्थाओं से अपील की है कि उनकी मदद की जाए।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here