Sunday, October 4, 2026
Home Hoshiarpur दिव्यांग नेता नरेश कुमार हांडा के चेयरमैन बनने पर गांव ढक्कोवाल में...

दिव्यांग नेता नरेश कुमार हांडा के चेयरमैन बनने पर गांव ढक्कोवाल में हुआ विशेष सम्मान

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। भारतीय विकलांग क्लब पंजाब के जिला महासचिव कुलवंत सिंह ढक्कोवाल ने एक प्रेस बयान जारी करते हुए बताया कि दिव्यांग नेता नरेश कुमार हांडा के भारतीय विकलांग क्लब पंजाब के चेयरमैन बनने पर गांव ढक्कोवाल में जरनैल सिंह धीर की अध्यक्षता में शॉल भेंट करके और फूलों के हार पहनाकर विशेष सम्मान किया गया। इस अवसर पर बोलते हुए जरनैल सिंह धीर ने कहा कि हांडा जी लगभग पिछले 20 वर्षों से दिव्यांग व्यक्तियों के जीवन स्तर को ऊंचा उठाने के लिए लगातार प्रयास कर रहे हैं।

Advertisements

इस अवसर पर नरेश कुमार हांडा ने गांव वासियों द्वारा सम्मान देने के लिए उनका धन्यवाद किया और विश्वास दिलाया कि वह आगे भी दिव्यांग व्यक्तियों, सीनियर सिटीजन और अन्य जरूरतमंद व्यक्तियों की सहायता के लिए प्रयत्नशील रहेंगे। इस अवसर पर ओंकार सिंह, भूपिंदर सिंह, सुरिंदर सिंह, साधू सिंह, बलजिंदर सिंह, मक्खन सिंह, तीरथ लाल, गुरकीरत सिंह, सनमप्रीत सिंह, हरिंदर सिंह, कुलवंत सिंह, अनमोल सिंह, गुरनूर सिंह, जरनैल सिंह धीर आदि उपस्थित थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here