Friday, October 2, 2026
Home Hoshiarpur होशियारपुर के कराटेका करनप्रीत सिंह चाहल ने रचा इतिहास, लगातार तीसरी बार...

होशियारपुर के कराटेका करनप्रीत सिंह चाहल ने रचा इतिहास, लगातार तीसरी बार जीता स्टेट मेडल

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। होशियारपुर के कराटे खिलाड़ी करनप्रीत सिंह चाहल ने पंजाब स्टेट स्कूल गेम्स कराटे चैंपियनशिप में लगातार तीसरी बार पदक जीतकर इतिहास रचा। जगमोहनस इंस्टिट्यूट ऑफ ट्रेडिशनल कराटे में ट्रेनिंग प्राप्त कर रहे कराटेका करनप्रीत ने अमृतसर में आयोजित अंडर-19 कैटेगरी में कांस्य पदक जीता। यह जानकारी जगमोहनस इंस्टिट्यूट के चीफ कराटे कोच शिहान जगमोहन विज ने दी, उन्होंने नबताया कि यह लगातार तीसरा साल है जब करनप्रीत ने स्टेट लेवल पर मेडल अपने नाम किया है। इससे पहले, 2024 में पठानकोट में हुए पंजाब स्टेट स्कूल गेम्स कराटे चैंपियनशिप में करनप्रीत ने अंडर-17 वर्ग में ब्रॉन्ज मेडल जीता था।

Advertisements

वहीं, 2025 में जलंधर में आयोजित चैंपियनशिप में अंडर-17 आयु वर्ग के 50 किलोग्राम से कम भार वर्ग में सिल्वर मेडल प्राप्त किया था। खास बात यह है कि करनप्रीत जिला होशियारपुर के पहले पुरुष कराटेका हैं जिन्होंने तीन साल लगातार पंजाब स्टेट स्कूल गेम्स कराटे चैंपियनशिप में पदक जीता है। इस उपलब्धि पर डोजो में सेंसेई जगमोहन विज और सहायक कराटे कोच आरती कुमारी ने करनप्रीत का अभिनंदन किया और उम्मीद जताई कि आने वाली प्रतियोगिताओं में भी करनप्रीत अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करते हुए पंजाब का नाम रोशन करेंगे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here