Friday, October 2, 2026
Home Hoshiarpur 4 से 10 अक्टूबर तक पितृपक्ष महायज्ञ, पितरों की शांति के लिए...

4 से 10 अक्टूबर तक पितृपक्ष महायज्ञ, पितरों की शांति के लिए होगा तर्पण और पिंडदान: पंडित श्याम

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। शिव मंदिर विकास समिति एवं भूत गिरी महिला मंडल महंत बाबा मोहन गिरी एवं मुख्य पुजारी श्याम ज्योतिषी की अध्यक्षता में पितृपक्ष में पितरों की शांति हेतु पितृ तर्पण पिंडदान श्राद्ध एवं श्रीमद् भागवत कथा ज्ञान यज्ञ एवं भंडारा पितरों का यज्ञ 4 अक्टूबर से 10 अक्टूबर तक कराया जा रहा है। आप इन पितृपक्ष में अपने पूर्वजों के लिए पितृ तर्पण करें पिंडदान करें और श्रद्धा करें एवं यज्ञ में आहुति दें 4 अक्टूबर सवेरे 10:00 बजे कलश यात्रा प्रारंभ होगी आप कथा में शामिल हो और हर रोज सवेरे 10:00 बजे पितरों का तर्पण पिंडदान एवं पितृ यज्ञ होगा आप अपने पूर्वजों के लिए और अपने पितृ दोष के लिए पितरण के निवारण के लिए आप इस यज्ञ में शामिल हो आप यजमान बने एवं हर रोज शाम 3:00 बजे से लेकर 7:00 तक कथा श्रीमद् भागवत की पितरों के निर्मित होगी और उसके बाद में उपरांत लंगर प्रसाद होगा तो आप शहर वासिसीइस महायज्ञ में शामिल होकर के अपने पूर्वजों के लिए आहुति दें और आप अपने जीवन को कृतार्थ बनाएं तन मन धन देकर के यस और पुण्य के भागी बने हम लोग गयाजी जाकर के पितरों का तर्पण करने हैं।

Advertisements

पिंडदान करते हैं से इस तरीके से पितृ ऋण के लिए अब होशियारपुर में पितृपक्ष में यह कार्य हो रहा है तो जो लोग गयाजी नहीं जा सकते हैं वह आज अपना इस पितृपक्ष में अपना श्राद्ध कर्म करें किसी भी प्रकार की जानकारी के लिए मंदिर संपर्क करें एवं मंत्र कमेटी से संपर्क करें इस कार्यक्रम का लाइव टेलीकास्ट होगा भूत गिरी मंदिर फेसबुक पेज एवं यूट्यूब चैनल श्री बांके बिहारी ज्योतिष कर्मकांड फेसबुक पेज एवं यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करके आप इस कथा का सीधे लाइव देख सकते हैं

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here