अश्विनी छोटा ने किया तानिश गुप्ता को सम्मानित

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। तानिश गुप्ता ने होशियारपुर का नाम पूरे देश में चमका दिया है। उक्त बात राष्ट्रीय युवा वाहिनी जिला होशियारपुर के प्रधान अश्विनी शर्मा छोटा ने राष्ट्रीय युवा वाहिनी की तरफ से समाजिक  व पढ़ाई तथा खेलों के क्षेत्र में नाम रोशन करने वालों  को सम्मानित करके प्रशंसा पत्र देने की मुहिम के दौरान जे.ई.ई मेन्स में आल इंडिया स्तर पर 247वां रैंक हासिल करने पर प्रशंसा पत्र व सिरोपा देकर सम्मानित किया।

Advertisements

अश्विनी शर्मा छोटा ने कहा कि हमेशा मेहनत व परिश्रम से पढ़ाई करनी चाहिए और मेहनत का फल परमात्मा जरूर देते है। उन्होंने बाकी बच्चों को तानिश गुप्ता से प्रेरणा लेकर मेहनत करने के लिए प्रेरित किया।

इस मौके पर जिला उप प्रधान असीम कपूर शालू, जिला महा सचिव सुखबीर सिंह, जिला मीडिया प्रभारी कुमार साहिल वधवा, शिव पराशर जिला कोषाध्यक्ष, अनमोल जैन जिला संगठन मंत्री, विकास शर्मा जिला कार्यकारणी सदस्य,मुनीष शर्मा आदि उपस्थित थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here