Saturday, October 10, 2026
Home Hoshiarpur अवैध कब्जों के खिलाफ नगर निगम ने चलाई मुहिम

अवैध कब्जों के खिलाफ नगर निगम ने चलाई मुहिम

होशियारपुर(द स्टैलर न्यूज़), रिपोर्ट: गुरजीत सोनू। शहर में हो रहे नाजायज निमार्ण व नाजायज कब्जे हटाने के लिए नगर निगम की टीम ने विशेष मुहिम चलाई। जानकारी देते हुए सहायक कमिशनर संदीप तिवाड़ी ने बताया कि इस टीम की तरफ से रेलवे रोड में हुए नाजायज निमार्ण के कार्य को रुकवा कर उस को गिराया गया। इसके इलावा महावीर स्पिंंनिग मिल के नजदीक पार्क में किए गए नाजायज कब्जे को हटाने के लिए 10 दिन का समय दिया गया है।

Advertisements

इस टीम में एस.डी.ओ. हरप्रीत सिंह, कुलदीप सिंह, सहायक टाऊन पलानर सुनील कुमार, हैड ड्राफ्टसमैन सर्बजीत कौर, राजेश कुमार, जे.ई लवदीप सिंह आदि उपस्थित थे की तरफ से पुलिस विभाग के अधिकारियों की सहायता से नाजायज कब्जे हटाए जा रहे हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here