Saturday, October 3, 2026
Home Hoshiarpur एसएवी जैन डे बोर्डिंग स्कूल में मनाई गई महात्मा गांधी व लाल...

एसएवी जैन डे बोर्डिंग स्कूल में मनाई गई महात्मा गांधी व लाल बहादुर शास्त्री की जयंती

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। श्री आत्मानंद जैन सभा द्वारा संचालित एस ए वी जैन डे बोर्डिंग स्कूल में जैन शिक्षण निधि के प्रधान जीवन जैन के निर्देशानुसार और स्कूल डीन सुनीता दुग्गल व् प्रिंसिपल मनु वालिया की अध्यक्षता में महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री की जयंती मनाई गई। इस अवसर पर मैडम अरुणा विग ने अपने संबोधन में कहा कि महात्मा गांधी तथा लाल बहादुर शास्त्री के कठिन संघर्षों के कारण ही आज हम आजाद हवा में सांस ले रहे हैं। इस लिए हमारा फर्ज बनता है कि हम देश भक्तों को हमेशा याद रखें। 

Advertisements

इस अवसर पर स्कूल प्रधान जीवन जैन ने अपने भेजे गए संदेश में कहा कि आज का दिवस अहिंसा दिवस के रुप में भी मनाया जाता है क्योंकि महात्मा गांधी ने अपने जीवन में सभी को अहिंसा के मार्ग पर चलने के लिए प्रेरित किया था और जैन धर्म भी अहिंसा के मार्ग पर चलने के लिए प्रेरित करता है। उन्होंने देश को आत्मनिर्भर बनाया था। गांधी जी ने हमें सिखाया की सबसे बड़ा बल सत्य का होता है और सबसे बड़ी शक्ति अहिंसा की। उन्होंने साबित किया कि बिना हिंसा के भी आजादी का आंदोलन सफल हो सकता है।

सेक्रेटरी मानिक जैन ने छात्रों को श्री लाल बहादुर शास्त्री जी के जीवन के बारे में बताया कि वह बहुत दूरदर्शी थे जो देश को प्रगति के मार्ग पर लेकर आये| लाल बहादुर शास्त्री महात्मा गाँधी को अपना गुरु मानते थे और उनकी राजनितिक शिक्षाओं से अत्यंत प्रभावित थे | अपने गुरु महात्मा गांधी के ही लहजे में उन्होंने कहा था कि मेहनत प्रार्थना के समान है | महात्मा गांधी के समान विचार रखने वाले लाल बहादुर शास्त्री जी इमानदारी, सादगी और त्याग के प्रतीक थे जिनका जीवन हमें नैतिकता और कर्तव्य निष्ठा की सीख देता है।

कैशियर साहिल जैन ने कहा गांधी जी के आंदोलन जैसे की सत्याग्रह आंदोलन, चंपारण सत्याग्रह, असहयोग आंदोलन, दांडी सत्याग्रह, दलित आंदोलन, भारत छोड़ो आंदोलन जिन्होंने ब्रिटिश साम्राज्य की नींव कमजोर करने में बड़ा अहम रोल अदा किया और लाल बहादुर शास्त्री जी के सफल मार्गदर्शन में देश काफी आगे बढ़ा व उनका अनाजों की कीमतों में कटौती लाना भारत पाकिस्तान की लड़ाई में खुली छूट देना। ताशकंद समझौता जैसे उचित समय पर लिए गए निर्णय और महत्वपूर्ण कदम उठाना आदि उनकी सच्ची देशभक्ति दर्शाती है ।जिनके कारण मरणोपरांत उन्हें भारत रत्न से सम्मानित किया गया।

इस अवसर पर डीन सुनीता दुग्गल, प्रिंसिपल मनु वालिया, सुषमा बाली व अध्यापकों ने महात्मा गांधी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धासुमन भेंट किए।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here