Friday, October 2, 2026
Home Hoshiarpur सरबत दा भला ट्रस्ट ने बढ़ाया मदद का हाथ, मनजीत कौर को...

सरबत दा भला ट्रस्ट ने बढ़ाया मदद का हाथ, मनजीत कौर को सौंपा चेक

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़ ), रिपोर्ट- राकेश भार्गव। गांव राजपुर भाइयां की रहने वाली मनजीत कौर, पिछले दिनों जिसके घर की छत्त गिर गई थी,को वित्तीय सहायता के रूप में कुछ धनराशि का चैक आज सरबत दा भला ट्रस्ट के कार्यालय में सौंपा गया। ट्रस्ट के प्रधान आज्ञा पाल सिंह साहनी ने बताया कि ट्रस्ट के मुख्य संस्थापक डाक्टर एस पी सिंह औबराय द्वारा पहले से ही बहुत से कार्य समाज सेवा में निरंतर अर्पित किए जा रहे हैं।

Advertisements

श्री आनंद पुर साहब में खोली गई फिउचरिस्टिक यूनिवर्सिटी समाज सेवा में स्थापित किया गया एक‌ ऐसा स्तंभ है,जिसकी जितनी भी प्रशंसा की जाए, कम है। क्यों कि यहां बच्चों को पढ़ाई तो निशुल्क करवाई ही जाएगी, बच्चों को उनके घरों से लाने, लेजाने, और यहां तक कि जो बच्चे होस्टल में रहेंगे, उनसे भी कुछ चार्ज नहीं किया जाएगा। यहां बच्चों को रोजगार मुखी कोर्स भी करवाए जाएंगे। उन्होंने होशियारपुर में गुरूद्वारा श्री कलगीधर में चल रही लैब एवं डैंटल चेयरों बारे भी बताया, यहां बहुत ही कम लागत में लोगों का इलाज किया जा रहा है।इस मौके चंद्र प्रकाश सैनी, जगमीत सिंह, नरेन्द्र धूर, गुरप्रीत सिंह एवं राकेश भार्गव भी उपस्थित थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here