Saturday, October 3, 2026
Home Hoshiarpur माताओं-बहनों को आगे करके खुद घर बैठने वाले तथा विजीलेंस जांच को...

माताओं-बहनों को आगे करके खुद घर बैठने वाले तथा विजीलेंस जांच को दवाब डालकर रुवाने वाले से रहें सावधानः फैडरेशन

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। सफाई मजदूर फैडरेशन के प्रधान अश्वनी कुमार लड्डू, चेयरमैन राजा हंस व आउटसोर्स मुलाजिम यूनियन के प्रधान कमल भट्टी की अगुवाई में यूनियन सदस्यों बैठक की। इस मौके पर कमल भट्टी ने सफाई एवं सीवरेज कर्मियों से अपील की कि वह अपनी भलाई के लिए फैडरेशन के नए प्रधान अश्वनी लड्डू का साथ दें। क्योंकि, वह पहले भी कर्मचारियों की अगुवाई कर चुके हैं और सभी का भला चाहते हैं। उन्होंने कहा कि जो लोग आज उनकी अगुवाई कर रहे हैं वह अपनी निजी स्वार्थ के लिए कर्मचारियों की भावनाओं एवं उनके भोलेपन से खेल रहे हैं।

Advertisements

उन्होंने एक आडियो जारी कर दावा किया कि वह दूसरी यूनियन के प्रधान की है, जो उसने पिछली बैठक से पहले जारी की थी, जिसमें उसने कहा था कि बैठक में शामिल होने से पहले सभी गाड़ियां कचरे से भरकर निगम कार्यालय के बाहर खड़ी की जाएं, ताकि अधिकारियों पर दवाब बनाया जा सके व उसकी विजीलैंस जांच बंद करवाई जा सके। इस मौके पर कमल भट्टी, अश्वनी कुमार व राजा हंस ने कहा कि यह कोई आज की शिकायतें नहीं हैं बल्कि पहले से चल रही हैं, जिसकी जांच के आदेश सफाई कर्मचारी आयोग के चेयरमैन देकर गए हैं। इससे पहले भी विजीलेंस को कई शिकायतें प्राप्त हो चुकी हैं।

अब पाप का घड़ा भर चुका है, जिसका डर उसे सता रहा है। इसलिए वह हमारी माताओं-बहनों को आगे करके अपनी रोटियां सेंक रहा है। उन्होंने माताओं-बहनों से अपील की कि वह अपने प्रधान के मनोरथ को समझें और नए प्रधान का साथ देकर अपने भविष्य को सुरक्षित बनाएं। इस अवसर पर नवनियुक्त प्रधान अश्वनी कुमार ने अपील की कि वह किसी के विरोधी नहीं हैं तथा कर्मचारियों का भला ही चाहते हैं। इसलिए वह सभी का साथ मांग रहे हैं ताकि जो मांगे शेष रह गई हैं उन्हें भी पूरा करवाया जा सके।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here