
होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। स्वतंत्रता सैनानी भोला राम गांधी की जन्म शताब्दी कोतवाली बाजार में नौजवान बाहती सभा के प्रधान राहुल गांधी की अध्यक्षता में मनाई गई। इस मौके पर विशेष तौर से पहुंचे विधायक ब्रमशंकर जिम्पा, मेयर परवीन सैनी, सीनियर डिप्टी मेयर सुरिंदर कुमार, मलकीत सिंह के अलावा दिनेश चौधरी, गगन स्याल, चन्द्र शेखर, विक्की, सुनील चौधरी, नितिन मनी, मुकेश शर्मा के अलावा पूर्व पार्षद मदन गांधी ने आदि ने स्व. भोला राम गांधी को श्रद्धासुमन भेंट किए।

इस अवसर पर मदन गांधी ने विधायक जिम्पा को एक मांगपत्र सौंपा, जिसमें उऩ्होंने कहा कि सरकार ने कहा था कि स्कूलों के नाम स्वतंत्रता सैनानियों के नाम पर रखे जाएंगे तथा उनकी मांग है कि सरकार स्कूल घंटाघर का नाम स्व. स्वतंत्रता सैनानी भोला राम गांधी के नाम पर रखा जाए। इस पर विधायक जिम्पा ने कहा कि वह उनकी मांग को सरकार के समक्ष रखेंगे तथा कोशिश करेंगे कि उनकी मांग को पूरा करवाया जा सके।












