
होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। पंजाब प्रदेश कांग्रेस सेवादल के सचिव अशोक सूद हैप्पी की अगुवाई में कोतवाली बाजार में दुकानदारों ने देश के पूर्व प्रधानमंत्री स्व. राजीव गांधी के जन्मदिन पर उन्हें श्रद्धासुमन भेंट किए। इस मौके पर श्री सूद ने कहा कि भारत में कम्प्यूटर युग की शुरुआत स्व. राजीव गांधी ने करवाई थी तथा उनके प्रयासों से ही आज देश तकनीक के क्षेत्र में अग्रणीय है।

इस मौके पर सूरज प्रकाश शर्मा, सतीश गुप्ता, जतिंदर सिंह, राजू, राजिंदर कुमार, तलविंदर सिंह, विजय कुमार, राहुल गांधी, बिल्ला बाजेवाला, अंश भांवरी, अंकित कुंद्रा, सोहन लाल, मिक्की वालिया, शिंटू कपूर, कर्ण शर्मा, वैभव सोनी, विजय कुमार आदि मौजूद थे।












