
होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़), रिपोर्ट- नीरज धीमान। पंजाब सरकार पेंशनर्स एसोसिएशन होशियारपुर (रजिः) व रोडवेज़ पेंशनर्ज़ एंड फैमिली एसोसिएशन पंजाब की जिला स्तरीय कन्वेंशन हुई। स्टेट बाडी प्रधान हरभजन सिंह गिल, जनरल सचिव सुरिंदर राम कुस्सा व जिला मोगा प्रधान सुखमिंदर सिंह विशेष तौर पर शामिल हुए। पंजाब सरकार पेंशनर्ज़ एसोसिएशन होशियारपुर (रजिः) के जिला प्रधान नरिंदर सिंह गोली ने जिला स्तरीय कन्वेंशन में सभी पेंशनर्ज़ साथियों का भाग लेने पर स्वागत किया। कन्वेंशन की शुरूआत एक साथी द्वारा कविता गान से हुई। इसके बाद पंजाब सरकार पेंशनर्स एसोसिएशन के स्टेट बाडी प्रधान हरभजन सिंह गिल ने कन्वेंशन को संबोधित किया। उन्होनें राज स्तर पर अब तक की जाने वाली सभी गतिविधियों की विस्तार से चर्चा की। हाल ही में पंजाब सरकार द्वारा 8 प्रतिशत डी.ऐ. की किश्तें देने पर जो उच्च स्तरीय ड्रामा किया गया उसके बारे सभी लोगों को अवगत कराया गया। उन्होनों बताया की समूह मुलाज़मों की सेवाओं को रेगुलर करने, पुरानी पेंशन की बहाली, महंगाई भत्ते की बाकी किस्तें व बंद किए गए भत्ते चालू करने व समूह पेंशनरों पर 2.59 गुणांक का फार्मूला लागू किया जाने की मांगों पर अभी कोई सहमति नहीं हुई है।

इनके इलावा स्टेट बाडी के जनरल सचिव सुरिंदर राम कुस्सा व जिला मोगा प्रधान सुखमिंदर सिंह ने भी विशेष तौर पर कन्वेंशन को संबोधन किया। उन्होनें कहा कि आने वाले दिनों में हमें संघर्ष को और तेज़ करने की जरूरत है। स्टेट बाजी मैंबर हरभजन सिंह अजनोहा व बहादुर सिंह ने भी सभा को संबोधन किया। सभा में लगभग 150 के करीब पेंशनर्ज़ ने भाग लिया। पंजाब सरकार पेंशनर्ज़ एसोसिएशन होशियारपुर (रजिः) व रोडवेज़ पेंशनर्ज़ एंड फैमिली एसोसिएशन के जिला प्रधान भूपिंदर सिंह (रोडवेज़) ने सभी का धन्यावाद किया। इस मौके पर ज़िला सचिव बलबीर सिंह, हरविंदर सिंह, जसविंदर सिंह, महेंद्र पाल सिंह शाही, बिक्कर सिंह माछीके, हरमेश पाल (रोडवेज़), नीरज धीमान समेत बहुत संख्या में पेंशनर्ज़ ने भाग लिया।












