Sunday, October 4, 2026
Home hoshiarpur श्रद्धापूर्वक करवाया गया 72वां विराट शक्ति सम्मेलन, हजारों श्रद्धालु हुए नतमस्तक, पार्टियों...

श्रद्धापूर्वक करवाया गया 72वां विराट शक्ति सम्मेलन, हजारों श्रद्धालु हुए नतमस्तक, पार्टियों ने बांधा समां

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। कनक मंडी चौक में 72वां विराट शक्ति सम्मेलन बड़ी श्रद्धा एवं उत्साह के साथ करवाया गया। प्रधान विश्वनाथ ओहरी बंटी की अगुवाई में करवाए गए इस आयोजन में अलग-अलग जगराता पार्टियों ने भगवती मां की महिमा का गुणगान करके उपस्थिति को मंत्रमुग्ध कर दिया। इस अवसर पर पूर्व सांसद अविनाश राय खन्ना, बैकफिंको चेयरमैन संदीप सैनी, पूर्व केंद्रीय मंत्री विजय सांपला, भाजपा जिलाध्यक्ष नितिन गुप्ता नन्नू, यूथ कांग्रेस अध्यक्ष रोहिनीश ओहरी, रिशु आदिया, बब्बा हांडा, ईशान मेहरा व रिंकू गुप्ता 1 नंबर घी वालों ने झंडा चढ़ाने की रस्म अदा की और सभी को माता चिंतपूर्णी के नवरात्रों की बधाई दी।

Advertisements

इस अवसर पर होशियारपुर के अलावा पंजाब के अलग-अलग स्थानों से आईं हुईं जगराता पार्टियों ने भेंटें गाकर वातावरण को भक्तिमय बना दिया। इस मौके पर पार्षद नीलम रानी, मलकीत पलवान, श्यामलाल, नरेंद्र बग्गा, अश्विनी शर्मा छोटा, सोनू, प्रेम बजाज, चेतन सूद, यशु जैन, हैप्पी गुप्ता, अजय राणा गांधी, मोनू पहलवान, प्रतीक अरोड़ा, नवाब हुसैन, जगदीप लंबारा, ज्ञानी पथरिया आदि उपस्थित रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here