Sunday, October 4, 2026
Home Hoshiarpur रिलायंस इंडस्ट्रीज चौहाल में मनाया गया स्वतंत्रता दिवस

रिलायंस इंडस्ट्रीज चौहाल में मनाया गया स्वतंत्रता दिवस

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड, चौहाल, होशियारपुर में 80वां स्वतंत्रता दिवस धूमधाम से मनाया गया। इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में कंपनी के साइट प्रधान राजेश अरोड़ा ने शिरकत की। मुख्य अतिथि ने ध्वज आरोहण की रसम अदा की और सिक्योरिटी  टीम ने सलामी दी। आज के सम्मानित अतिथि वरिष्ठतम कर्मचारी रामजीत यादव थे।

Advertisements

मुख्य अतिथि ने स्वतंत्रता दिवस के महत्व का संदेश दिया और कर्मचारियों से देश के विकास में बढ़ चढ़ कर भाग लेने की अपील की है। इस अवसर पर पुरस्कार वितरण समारोह का भी आयोजन किया गया। साइट एचआर हेड अविनाश सिंह ने सभी मौजूद लोगों को धन्यवाद दिया। इस  मौके परवीन जॉली, अमित रॉय, अभय कुमार गुप्ता, रोहित तुली, भूपिंदर सिंह और अन्य कर्मचारी उपस्थित थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here