श्री अमरनाथ से लंगर की सेवा कर लौटा बर्फानी सेवा दल का पहला जत्था

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। श्री अमरनाथ यात्रा दौरान जोजीपाल (शेषनाग) में लगाए गए 33वें बर्फानी सेवा दल के लंगर में 25 दिन की सेवा कर पहला जत्था होशियारपुर वापिस पहुंचा और दूसरा जत्था होशियारपुर से रवाना हुआ। बर्फानी सेवा दल के प्रधान राकेश संगर ने उक्त जानकारी यात्रा से वापिस आने पर दी।

Advertisements

उन्होंने बताया कि इस बार श्री अमरनाथ की यात्रा 1 जुलाई से शुरू हुई थी जिसके चलते हमारा पहला जत्था 24 जून को यहां से रवाना हो गया और लगभग 25-26 दिन की सेवा करने के बाद लौटा है और उन्होंने बताया कि मानवता की सेवा करना ही बर्फानी सेवा दल का मुख्य उद्देश्य है। उन्होंने बताया कि इस बार स्थानीय प्रशासन और आर्मी का पूर्ण रूप से सहयोग रहा और यात्रा मार्ग पर बर्फ अधिक होने के चलते जो यात्री थकान के कारण अपने निर्धारित स्थानों पर नहीं पहुंच पाते थे उन्हें लंगरों में रूकने की भी प्रशासन और आर्मी द्वारा मंजूर दे दी जाती थी।

संगर ने बताया कि बर्फानी सेवा दल का लंगर 31 जुलाई तक जोजीपाल में लगाया जा रहा है, जबकि यात्रा 15 अगस्त तक चलेगी। उन्होंने बताया कि श्री अमरनाथ श्राइन बोर्ड द्वारा सभी प्रबंध जैसे मैडिकल, शुद्ध पानी, शौचालय और रहने के लिए अस्थाई शैड की भी उचित व्यवस्था की गई है। इस अवसर पर सुभाष शर्मा, कीर्ति चोपड़ा, ठाकुर कुलदीप सिंह काकू, सुकेश गुप्ता, दविंदर जीत संगर, पदम चोपड़ा, मोहन सिंह, अभिषेक संगर निक्का, राजन शर्मा, योगेश कौशल, संदीप गुप्ता, सुबोध कुमार ऐरी, दीपू, नीटू, महेश, गुरजीत सोनू, भोलू, शम्मी कुमार आदि दल के सदस्य मौजूद थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here