
होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। सोनालिका ग्रुप की ओर से तहसील परिसर दसूहा के लिए आवश्यक फर्नीचर उपलब्ध करवाया गया। कंपनी के वाइस प्रेसिडेंट अतुल शर्मा ने बताया कि अधिकारियों द्वारा इस संबंध में कंपनी से संपर्क किया गया था, जिसके बाद उनकी आवश्यकता के अनुसार फर्नीचर उपलब्ध करवा दिया गया है।

उन्होंने बताया कि कंपनी के वाइस चेयरमैन अमृत सागर मित्तल के योग्य मार्गदर्शन में सी.एस.आर. कार्यक्रम के तहत यह फर्नीचर उपलब्ध करवाया गया है।
इस अवसर पर नायब तहसीलदार वरिंदर रत्ती ने विधायक करमवीर सिंह घुम्मण की प्रेरणा एवं सहयोग तथा सोनालिका औद्योगिक समूह द्वारा किए गए इस सहयोग के लिए उनका विशेष रूप से धन्यवाद किया। इस अवसर पर पटवारी मनदीप सिंह भी उपस्थित थे।











