Sunday, October 4, 2026
Home Hoshiarpur युवा वाहिनी व हिन्दू संस्थाओं ने अखिल भारतीय हिन्दू महासभा के उत्तर...

युवा वाहिनी व हिन्दू संस्थाओं ने अखिल भारतीय हिन्दू महासभा के उत्तर भारत प्रमुख दिनेश को किया सम्मानित

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। श्री राम चरित मानस प्रचार मंडल के श्री राम भवन में आयोजित एक कार्यक्रम में युवा वाहिनी समिति व हिन्दू संस्थाओं की तरफ से अखिल भारतीय हिन्दू महासभा के उत्तर भारत के अध्यक्ष दिनेश जी, शिवा सेना पंजाब युवा उत्तर भारत प्रमुख मिक्की पंडित, जिंदर बनियाल को सम्मानित किया गया। इस मौके पर दिनेश जी ने कहा कि आज हमें जातिवाद एवं अन्य कुरीतियों को छोड़कर देश एवं धर्म के लिए कार्य करना होगा।

Advertisements

उन्होंने कहा कि समस्त हिन्दू संगठनों को एक मंच पर आना चाहिए ताकि सनातन एवं हिन्दू विरोधियों को मुंहतोड़ जवाब दिया जा सके। इस मौके पर श्री राम चरित मानस प्रचार मंडल के अध्यक्ष हरीश सैनी, शिवरात्रि एवं उत्सव कमेटी के प्रधान हरीश खोसला, युवा वाहिनी समिति जिला प्रधान अश्विनी शर्मा छोटा, राष्ट्रीय विकास पार्टी पंजाब के प्रधान भारत भूषण वर्मा, हिंदू ब्राह्मण सभा पंजाब चेयरमैन कृष्ण गोपाल शर्मा, महावीर दल के सिटी प्रधान पवन शर्मा, मां कैलाश सरोवर के प्रधान प्रमोद शर्मा के अलावा युवा वाहिनी की तरफ से राजेश वर्मा, अमित गुप्ता, बलजीत जीतू, सुरेंद्र शर्मा, विशाल, गोलू ऐरी, दिनकर कपिला, नरेंद्र सिंह मल्होत्रा, देवम गुप्ता,
श्री नव दुर्गा चिंतपूर्णी लंगर सेवा सोसायटी से हरजीत सिंह आदि मौजूद थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here