महात्मा अवतार सिंह जी ने गढ़दीवाला में किया “गुरू” म्यूजिक अकादमी का उद्घाटन

गढ़दीवाला (द स्टैलर न्यूज़)। निरंकारी सत्गुरू माता सुदीकक्षा जी महाराज की कृपा और आशीर्वाद के साथ गुरू म्यूजिक (संगीत) अकादमी आज गढ़दीवाला के टांडा रोड़ पर खोली गई। जिसका उदघाटन संत निरंकारी मिशन की ब्रांच गढ़दीवाला के मुखी महात्मा अवतार सिंह जी ने रिबन काट कर किया। इस मौके पर उनके साथ महात्मा मलकीयत सिंह, मोहन सिंह, गुरदेव सिंह, राज रानी, शीतल सिंह, सुरजीत सिंह, गुरसेवक सिंह रमदासपुर, मनप्रीत सिंह मन्ना आदि उपस्थित थे।

Advertisements

इस मौके पर गुरू म्युजिक (संगीत)अकादमी से गुरसेवक सिंह गढ़दीवाला ने बताया कि इस अकादमी में संगीत की शिक्षा साथ-साथ संगीत के साज की शिक्षा भी दी जाएगी। इस दौरान गुरसेवक सिंह के उस्ताद गुरपिन्दर सिंह, उस्ताद भुपिन्दर सिंह भी विशेष तौर पर पहुँचे और आशीर्वाद दिया। इस मौके पर अभी, मनी, मुस्कान गोतरा, साबी, नर, रणवीर सिंह, रणयोध सिंह आदि उपस्थित थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here