मनप्रीत कौर सर्वसम्मति से बनी सर्वधर्म सम्भाव राष्ट्रीय मंच की जिलाध्यक्षा

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़),रिपोर्ट: मुक्ता वालिया। लाडली फाउंडेशन की तरफ से चलाई जा रही संस्था सर्वधर्म सम्भाव राष्ट्रीय मंच पंजाब की तरफ से मनप्रीत कौर को जिला होशियारपुर का अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। मनप्रीत कौर का जिलाध्यक्ष बनने से कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर है। संस्था की राष्ट्रीय महासचिव निर्मला राजपूत ने बताया कि मनप्रीत कौर की समाज प्रति सेवाओं को देखते हुए उन्हें कमेटी द्वारा सर्वसम्मति से अध्यक्ष पद पर नियुक्त किया गया है।

Advertisements

गौरतलब है कि मनप्रीत कौर कई वर्षों से नशे के खिलाफ युवाओं को जागरूक कर रही हैं तथा इसके साथ-साथ उन्होंने पर्यावरण संरक्षण, वन संपदा संरक्षण, कुष्ठरोग की जागरूकता, कन्या भ्रूण हत्या की रोकथाम, गरीबों की सहायता, जरूरतमंद बच्चों की शिक्षा आदि जैसे सामाजिक कार्यों में सक्रिय भूमिका निभाई है। इस मौके पर नवनियुक्त जिला अध्यक्ष मनप्रीत कौर ने कहा कि सर्वधर्म सम्भाव राष्ट्रीय मंच का उद्देश्य देश की उन्नति एवं राष्ट्र हित के लिए जातिय भेदभाव को खत्म कर आपस में भाईचारा पैदा करना व इंसानियत धर्म का संचार करना है। उन्होंने कहा कि जिलाध्यक्ष पद पर रहते हुए वह अपनी भूमिकाओं को बाखूबी निभाएंगी तथा प्रत्येक आवश्यक कार्य के लिए आगे आकर संस्था को आगे बढ़ाने का कार्य करेंगी। इस मौके पर मनप्रीत कौर ने सर्वधर्म राष्ट्रीय सम्भाव संस्था तथा समस्त कार्यकर्ताओं का इस जिम्मेदारी पर आसीन करने के लिए धन्यवाद किया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here