Tuesday, October 13, 2026
Home Chandigarh 10 हज़ार की रिश्वत लेता हुआ पटवारी रंगे हाथों काबू  

10 हज़ार की रिश्वत लेता हुआ पटवारी रंगे हाथों काबू  

चंडीगढ़ (द स्टैलर न्यूज़)। पंजाब विजीलैंस ब्यूरो ने राज्य में भ्रष्टाचार के विरुद्ध चल रही मुहिम के दौरान गुरूवार को अमृतसर के राजस्व हलका गुमानपुरा सर्किल में पटवारी के तौर पर तैनात रिपुदमन सिंह को गिरफ़्तार किया है। इस सम्बन्धी जानकारी देते हुए राज्य विजीलैंस ब्यूरो के सरकारी प्रवक्ता ने बताया कि उपरोक्त राजस्व कर्मचारी को सुखदेव सिंह निवासी गाँव गुमानपुरा, अमृतसर द्वारा दर्ज करवाई गई शिकायत के आधार पर गिरफ़्तार किया गया है।  
उन्होंने आगे बताया कि उक्त शिकायतकर्ता ने विजीलैंस ब्यूरो से सम्पर्क करके दोष लगाया कि मुलजिम पटवारी ने उसकी ज़मीन का इंतकाल राजस्व रिकॉर्ड में दर्ज करने के बदले 10,000 रुपए रिश्वत की माँग की है। प्रवक्ता ने बताया कि प्राथमिक पूछताछ के बाद विजीलैंस ब्यूरो की टीम ने जाल बिछाया जिसमें उक्त पटवारी को दो सरकारी गवाहों की हाजिऱी में शिकायतकर्ता से 10,000 रुपए की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों काबू कर लिया।  
उन्होंने बताया कि इस सम्बन्ध में मुलजिमों के खि़लाफ़ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के अंतर्गत विजीलैंस ब्यूरो के थाना अमृतसर रेंज में मुकदमा दर्ज किया गया है। उन्होंने कहा कि मुलजिम को कल अदालत में पेश किया जाएगा और इस मामले में आगे की जांच जारी है।  

Advertisements

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here