Monday, October 12, 2026
Home Chandigarh चलती मालगाड़ी का दरवाजा कार पर गिरा, युवती घायल

चलती मालगाड़ी का दरवाजा कार पर गिरा, युवती घायल

चंडीगढ़ (द स्टैलर न्यूज़)। चंडीगढ़ में हल्लोमाजरा से ट्रिब्यून चौक की ओर जाने वाले रेलवे अंडरपास के पास एक बड़ा हादसा हुआ। रेलवे ट्रैक के ऊपर से गुजर रही मालगाड़ी का एक दरवाजा अचानक नीचे से गुजर रही कार पर गिर गया। हादसे में कार सवार 25 वर्षीय युवती घायल हो गई। उसे उपचार के लिए चंडीगढ़ के सेक्टर-32 स्थित अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

Advertisements

जानकारी के अनुसार हादसे के समय कार में कुल 4 लोग सवार थे। कार हल्लोमाजरा से ट्रिब्यून चौक की ओर जा रही थी। इसी दौरान रेलवे अंडरपास के ऊपर से मालगाड़ी गुजर रही थी। अचानक मालगाड़ी का एक दरवाजा टूटकर कार पर गिर गया। इससे कार को नुकसान पहुंचा और उसमें सवार एक युवती घायल हो गई। गनीमत रही कि हादसे में किसी की जान नहीं गई और अन्य लोग सुरक्षित रहे। घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here