Sunday, October 11, 2026
Home Chandigarh राज्य में खरीद के आठवें दिन 878376 मीट्रिक टन गेहूँ की हुई...

राज्य में खरीद के आठवें दिन 878376 मीट्रिक टन गेहूँ की हुई ख़रीद

चंडीगढ़(द स्टैलर न्यूज़)। पंजाब में आज गेहूँ की खरीद के आठवें दिन 878376 मीट्रिक टन गेहूँ की खरीद की गई जिसमें से सरकारी एजेंसियों द्वारा 878117 और आढ़तियों द्वारा 259 मीट्रिक टन गेहूँ की ख़रीद की गई है।इस सम्बन्धी जानकारी देते हुए पंजाब के खाद्य एवं सिविल सप्लाई विभाग के एक प्रवक्ता ने बताया कि राज्य में 878117 मीट्रिक टन गेहूँ की खरीद सरकारी एजेंसियों द्वारा की गई है जिसमें से पनग्रेन द्वारा 231510 मीट्रिक टन, मार्कफैड द्वारा 191283 मीट्रिक टन और पनसप द्वारा 205131 मीट्रिक टन गेहूँ ख़रीदा गया है जबकि पंजाब स्टेट वेयरहाऊसिंग कार्पोरेशन द्वारा 124762 मीट्रिक टन गेहूँ ख़रीदा गया है।

Advertisements

केंद्र सरकार की एजेंसी एफ.सी.आई. द्वारा 69260 मीट्रिक टन गेहूँ ख़रीदा जा चुका है।इसके अलावा पनग्रेन द्वारा पंजाब में सार्वजनिक वितरण के लिए 56171 मीट्रिक टन गेहूँ भी ख़रीदा गया है।प्रवक्ता ने बताया कि आठवें दिन की खरीद सहित अब तक राज्य में कुल 3439862 मीट्रिक टन गेहूँ की खरीद की जा चुकी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here