Tuesday, October 13, 2026
Home Chandigarh मुख्यमंत्री ने प्रो. बीसी वर्मा के निधन पर किया दुख व्यक्त

मुख्यमंत्री ने प्रो. बीसी वर्मा के निधन पर किया दुख व्यक्त

चंडीगढ़, (द स्टैलर न्यूज़)। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने आज मुख्य सचिव अनुराग वर्मा के पिता प्रोफेसर बी. सी. वर्मा के निधन पर गहरा दुख व्यक्त किया है जो चंडीगढ़ में संक्षिप्त बीमारी के उपरांत चल बसे। वह 89 वर्षों के थे और अपने पीछे दो पुत्र छोड़ गए हैं।

Advertisements

एक शौक संदेश में मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रो. बी. सी. वर्मा के चले जाने से समूचे परिवार को बड़ी क्षति हुई है। भगवंत सिंह मान ने प्रोफेसर वर्मा को प्रसिद्ध शिक्षाविद् बताया जो मानवीय मूल्यों के प्रति समर्पित थे। उन्होंने कहा कि वह एक महान शख्सियत और विलक्षण गुणों वाले मनुष्य थे। उन्होंने कहा कि प्रोसेसर बी. सी. वर्मा द्वारा दिखाऐ मार्ग के कारण समूचे परिवार ने अपने जीवन में बुलन्दियों को छूआ और समर्पित होकर मिशनरी भावना के साथ देश की सेवा कर रहा है।

दुःखी परिवार के सदस्यों के साथ दिली हमदर्दी ज़ाहिर करते हुये भगवंत सिंह मान ने परमात्मा के समक्ष दिवंगत आत्मा को अपने चरणों में शाश्वत निवास देने और परिवार को ईश्वरीय आदेश मानने का हौंसला प्रदान करने के लिए अरदास की।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here