Sunday, October 4, 2026
Home Chandigarh छात्रों का इंतजार हुआ खत्म: PSEB 10वीं के परिणाम घोषित, लड़कियों ने...

छात्रों का इंतजार हुआ खत्म: PSEB 10वीं के परिणाम घोषित, लड़कियों ने मारी बाजी

चंडीगढ़ (द स्टैलर न्यूज़)। पंजाब स्कूल एजुकेशन बोर्ड (PSEB) ने आधिकारिक तौर पर कक्षा 10वीं के रिजल्ट घोषित कर दिया गया है। ऐसे में जिन भी छात्र-छात्राओं ने इस साल दसवीं के एग्जाम दिए थे, वे अपना रिजल्ट ऑनलाइन रोल नंबर के जरिए चेक कर सकते हैं। पंजाब बोर्ड क्लास 10 रिजल्ट लिंक PSEB बोर्ड ऑफिशियल वेबसाइट pseb.ac.in पर एक्टिव किया गया है।

Advertisements

पिछले साल की तरह इस साल भी पंजाब की बेटियों ने रिजल्ट में शानदार प्रदर्शन किया है। आपको बता दें कि पंजाब स्कूल एजुकेशन बोर्ड मैट्रिकुलेशन स्कोरकार्ड की घोषणा चेयरमैन के ऑफिस में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान की गई।

आपको बता दें कि पहला स्थान जैतो की हरलीन शर्मा ने हासिल किया, जिन्होंने 650 में से 646 मार्क्स हासिल किए, जो 99.38 परसेंट है, जबकि दूसरा स्थान रोपड़ के मणिमहेश शर्मा ने हासिल किया, जिन्होंने 650 में से 645 मार्क्स हासिल किए, जो 99.23 परसेंट है। इसके अलावा, इन परीक्षाओं में तीसरा स्थान होशियारपुर की रिया रानी ने हासिल किया, जिन्होंने 650 में से 645 मार्क्स हासिल किए, जो 99.23 परसेंट है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here