शिक्षा अधिकारी ने कार्यालय में जाकर किताबों के वितरण का किया निरीक्षण

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़), रिपोर्टः गुरजीत सोनू। शिक्षा विभाग द्वारा ब्लॉक स्तर से स्कूलों में विद्यार्थियों को किताबों का वितरण किया जा रहा है। उप जिला जिला शिक्षा अधिकारी एलीमेंट्री शिक्षा सुखविंदर सिंह द्वारा होशियारपुर एक ए कार्यालय में जाकर किताबों के वितरण का निरीक्षण किया गया। उप  जिला शिक्षा अधिकारी सुखविंदर सिंह ने आदेश दिए के जैसे ही पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड कार्यालय से किताबें ब्लॉक स्तर पर पहुंचती हैं उसके दो दिन के भीतर किताबें विद्यार्थियों तक भेजना सुनिश्चित किया जाए। उप जिला जिला शिक्षा अधिकारी द्वारा स्कूलों में जाकर इसका फीडबैक भी लिया गया। उन्होंने जानकारी देते हुए बताया कि कक्षा 1 से 12 तक के विद्यार्थियों को निशुल्क किताबें उपलब्ध करवाई जाती हैं।

Advertisements

उन्होंने बताया कि अब किताबें पहुंचने के प्रोसेस ने तेजी पकड़ ली है। जिस रफ्तार से किताबें  जिला स्तर पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड बुक डिपो पर आ रही है, उसी तेजी से किताबों की ब्लाक स्तर पर सप्लाई कर रहे हैं, जिसके बाद किताबें स्कूलों में पहुंच रही है। उनके मुताबिक अब तक 6 लाख किताबें ब्लाक स्तर पर पहुंचाई जा चुकी है। उप जिला शिक्षा अधिकारी सुखविदर सिंह ने कहा कि शिक्षा विभाग शिक्षा के स्तर को ऊंचा उठाने के लिए कई कदम उठा रहा है। इसी के चलते सरकारी स्कूलों में पढ़ने वाले बच्चों के लिए निश्शुल्क किताबें उपलब्ध करवाई जाती हैं,ताकि बच्चे निर्विघ्न पढ़ाई कर सके। किताबी ज्ञान ही एक ऐसा ज्ञान है, जिसके बल पर हम किसी भी मंजिल को प्राप्त कर सकते हैं।

मेहनतकश लोग अपनी मेहनत के बल पर ऊंचे पदों पर आसीन होते हैं। उन्होंने कहा कि प्रतिभा किसी की भी मोहताज नहीं होती है, कोई भी व्यक्ति जिसके पास मेहनत व ईमानदारी की पूंजी है वह समाज में अपनी अलग पहचान बना सकता है। उन्होंने कहा कि शिक्षा विभाग प्रदेश को शिक्षा के क्षेत्र में देश भर में पहले स्थान पर लाने के लिए कृत संकल्पित है।उन्होंने कहा के किताब वितरण की नियमित रूप से जांच होगी। इस अवसर पर जिला कोऑर्डिनेटर रजनीश कुमार गुलियानी, अमित कुमार रमसा ,नीरज धीमान, रंजना, ओंकार सूस आदि उपस्थित थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here