Monday, October 19, 2026
Home Hoshiarpur होशियारपुर की बेटी तनवी शर्मा बैडमिंटन में बनीं वर्ल्ड नंबर 1 खिलाड़ी

होशियारपुर की बेटी तनवी शर्मा बैडमिंटन में बनीं वर्ल्ड नंबर 1 खिलाड़ी

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। होशियारपुर की बेटी तनवी शर्मा बैडमिंटन में जूनियर वर्ल्ड नंबर 1 बन गई है। तनवी शर्मा बीडब्लूएफ सुपर 300 यूएस ओपन 2025 में महिला एकल वर्ग में उपविजेता रही। यूएस ओपन में तनवी का शानदार प्रदर्शन उनके उभरते कॅरिअर में एक महत्वपूर्ण मील का पत्थर है क्योंकि विश्व में 66वें स्थान पर काबिज यह युवा भारतीय शटलर जूनियर विश्व की नंबर 1 खिलाड़ी बन गई है और विश्व बैडमिंटन रैंकिंग में शीर्ष 50 में शामिल हो गई है। उसने बीडब्ल्यूएफ सुपर 300 में अपने निडर अभियान से वैश्विक बैडमिंटन समुदाय को चकित कर दिया था, जिसमें विश्व की 23वें नंबर की खिलाड़ी सहित कई उच्च रैंक वाली प्रतिद्वंद्वियों को हराकर फाइनल में प्रवेश किया था।

Advertisements

उसकी सफलता से अभिभूत उसकी मां और कोच मीना शर्मा ने कहा कि यह सबसे खुशी के क्षणों में से एक है और वह अपनी खुशी को व्यक्त करने के लिए शब्द नहीं ढूंढ पा रहीं।

तनवी की इस ऐतिहासिक सफलता पर पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने उन्हें बधाई देते हुए इसे पूरे प्रदेश के लिए गर्व का क्षण बताया। उन्होंने ट्वीट किया, “पंजाब के लिए यह एक ऐतिहासिक और गर्व का पल है। होशियारपुर की तनवी शर्मा ने 16 साल की उम्र में पंजाब और देश का नाम विश्व स्तर पर ऊंचा किया है। बैडमिंटन के जूनियर महिला एकल में नंबर वन का खिताब जीतने के लिए तनवी, उनके कोच और माता-पिता को बहुत-बहुत बधाई। ईश्वर आपकी सफलता का सफर और लंबा करे और आप इसी तरह पंजाब का नाम रोशन करती रहें।”

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here