बी.सी. आयोग का चेयरमैन बनने पर कैबिनेट मंत्री अरोड़ा ने सरवन सिंह को किया सम्मानित

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। कांग्रेस की नींव उसके कार्यकर्ता हैं और वह अपने पुराने तथा कर्मठ कार्यकर्ताओं को अहम जिम्मेदारियां सौंपकर उनके साथ-साथ अपने समस्त कार्यकर्ताओं का मान बढ़ाने के लिए कांग्रेस सदैव प्रयासरत रहती है। कर्मठ एवं पुराने कार्यकर्ता व होशियारपुर में कांग्रेस की नींव को मजबूत बनाए रखने में अहम भूमिका निभाने वाले नगर परिषद के पूर्व प्रधान पार्षद सरवन सिंह को पंजाब सरकार द्वारा बी.सी. आयोग का चेयरमैन बनाया जाना इसका जीवंत उदाहरण है।

Advertisements

यह विचार कैबिनेट मंत्री पंजाब उद्योग एवं वाणिज्य सुन्दर शाम अरोड़ा ने सरवन सिंह को चेयरमैन बनने पर बधाई देने उपरांत उनका मुंह मीठा करवाते हुए कही। कैबिनेट मंत्री श्री अरोड़ा ने कहा कि सरवन सिंह एक सुलझे हुए व कर्मठ कार्यकर्ता हैं और कांग्रेस में पिछले 40 साल से वे सेवाएं निभा रहे हैं। उन्होंने कहा कि उनकी नियुक्ति के लिए वह मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह का विशेष आभार व्यक्त करते हैं जिन्होंने होशियारपुर में कांग्रेस के स्तम्भों में से एक मेहनती कार्यकर्ता को इस जिम्मेदारी के योग्य समझा और चेयरमैन बनाया।

सरवन सिंह के चेयरमैन बनने से कार्यकर्ताओं के मनोबल में हुई है वृद्धि: अरोड़ा

इस मौके पर जिला प्रधान डा. कुलदीप नंदा और नगर सुधार ट्रस्ट के चेयरमैन एडवोकेट राकेश मरवाहा ने भी पार्षद सरवन सिंह को चेयरमैन बनने पर बधाई दी और आशा व्यक्त की कि वे बैकवर्ड क्लास से जुड़ी समस्याओं का हल करवाने और उनके उत्थान के लिए बेहतर कार्य करके अपने कार्यकाल को ऐतिहासिक बनाएंगे। उन्होंने सरवन सिंह को चेयरमैन बनाए जाने पर समस्त कार्यकर्ताओं की तरफ से बधाई दी।

इस मौके पर शहरी अध्यक्ष मुकेश डावर मिंटू, देहाती अध्यक्ष कैप्टन कर्मचंद, पार्षद सुरिंदर सिद्धू, कुलविंदर सिंह हुंदल, सुरिंदर शिंदा, तीर्थ राम, सुदर्शन धीर, सुरेश कुमार, रंजीता चौधरी, सुखविंदर कौर, बलविंदर कौर, बलविंदर बिंदी, जिला उपाध्यक्ष हरीश आनंद, महासचिव अशोक मेहरा, अजीत सिंह लक्की, गुलशन अरोड़ा, रमेश डडवाल, अशोक शर्मा, कुलदीप अरोड़ा, एडवोकेट संदीप कुमार, राजिंदर परमार, अमरजीत सिंह आसी, कशमीर सिंह, वरिंदर शर्मा, परमजीत टिम्मा, सुधीर कुमार सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here