Friday, October 30, 2026
Home Hoshiarpur कांग्रेस महिला विंग: जतिंदर कौर जर्मन की वाइस प्रधान व अंजुमन हीरा...

कांग्रेस महिला विंग: जतिंदर कौर जर्मन की वाइस प्रधान व अंजुमन हीरा आस्ट्रिया की सचिव नियुक्त

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। यूरोपियन देशों में कांग्रेस पार्टी की मज़बूती के लिए काम कर रही यूरोप महिला विंग की कनवीनर डा.सोनी ने जर्मनी और ऑस्ट्रिया देशों की महिला टीमों की घोषणा करते हुए जर्मन के लिए जतिन्दर कौर को वाइस प्रधान और आस्ट्रिया के लिए अंजुमन हीरा को सचिव नियुक्त किया है। इस संबंधी फोन पर जानकारी देते हुए डा. सोनिया ने बताया कि यूरोप में कांग्रेस की ओर मजबूती के लिए लगातार यत्न किए जा रहे हैं।

Advertisements

-अंतराष्ट्रीय स्तर पर कांग्रेस को मजबूती प्रदान करने के लिए डा. सोनी कर रही बेहतर प्रयास

उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी की सरकारों ने हमेशा ही देश के नागरिकों की बेहतरी के लिए काम किया है, जिस के साथ भारत बहुत विकसित हुआ है। डा. सोनिया ने कहा कि कांग्रेस पार्टी की सरकार समय नागिरकता संशोधन एक्ट 2019 जैसे लोग विरोधी कानून बारे कभी सपने में भी नहीं सोचा था। इस कानून ने देश में अराजकता का माहौल पैदा कर दिया है। ख़ास कर अल्प -संख्यक धर्मों के लोगों असुरक्षित महसूस कर रहे हैं।

उन्होंने कहा कि कांग्रेस सरकार ने हमेशा ही देश में भाईचारक माहौल बनाई रखने के लिए यत्न किये हैं। कांग्रेस ने कभी भी धर्म और जाति के नाम और कभी भी भद्दी राजनीति नहीं की, बल्कि देश को आगे बढ़ाने के लिए काम किया है। उन्होंने कहा कि पंजाब में कांग्रेस सरकार प्रदेश को विकसित बनाने के लिए यत्नशील रही है। उन्होंने आशा प्रगट कि विकास के क्षेत्र पंजाब जल्दी ही देश का अग्रणी प्रदेश बन जायेगा। उन्होंने लोगों से अपील की कि वह लोग विरोधी नीतियों का विरोध करें। इस मौके डा. सोनिया के साथ आई ओ थी विंग के चेयरपर्सन सैम पटोडा, सचिव हिमासू व्यास, राजविन्दर सिंह कनवीनर यूरोप आदि उपस्थित थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here