Thursday, October 29, 2026
Home Hoshiarpur डोगरा पैरामेडिकल गुरुकुल में ‘पानी बचाओ’ पर सैमीनार आयोजन

डोगरा पैरामेडिकल गुरुकुल में ‘पानी बचाओ’ पर सैमीनार आयोजन

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। डोगरा पैरामेडिकल गुरुकुल होशियारपुर में मैनेजिंग डायरेक्टर मुकेश डोगरा जी की अध्यक्षता में पानी बचाओ अभियान के बारे में छात्रों के साथ विशेष सेमीनार किया,  जिसमें  छात्रों के बीच  पानी बचाओ के चार्ट, मोडल और भाषण प्रतियोगता करवाई गयी। जिन छात्रों ने पहला, दूसरा और तीसरा स्थान प्रपात किया उन्हें विशेष तौर से मैडल और ट्रॉफी से सन्मानित किया गया।

Advertisements

इस सेमिनार में  मुख्य मेहमान रविंदर कुमार और खुशबीर कौर विशेष रूप से शामिल थे| रविंदर कुमार जी ने पानी की महत्तता और उसके सदुपयोग के बारे में अवगत करवाया। इस विशेष सैमीनार में डोगरा पैरामेडिकल गुरुकुल के स्टाफ मेंबर रितिका, उषा मिश्रा, राजिंदर सिंह, अवतार कौर और गुरुकुल के सभी छात्र उपस्थित रहे। 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here