
होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। देश की आज़ादी की 80वीं वर्षगांठ के अवसर पर एलायन्स क्लब इंटरनैशनल डिस्ट्रिक्ट -119 की ओर से एक समागम सुखियाबाद के भंगी-चो की झोंपड़ियों में कार्मीलिट सोशल सर्विसस द्वारा चलाये जा रहे स्कूल में किया गया। इस अवसर पर इंटरनैशनल वाईस प्रैज़ीडैंट एैली अशोक पुरी बतौर मुख्य मेहमान तथा इंटरनैशनल एडवाईज़र एैली एडवोकेट एस.पी.राणा, नार्थ मल्टीपल एडवाईज़र एैली रमेश कुमार तथा पास्ट डिस्ट्रिक्ट गर्वनर एैली पुष्पिंदर शर्मा तथा एैली कमल के वर्मा बतौर विशेष मेहमान उपस्थित हुये। इस प्रोग्राम के प्रोजैक्ट चेयरमैन एैली अजय सहदेव तथा स्कूल की अध्यापिकायें मोनिका, ममता तथा कोमल थीं।

आज़ादी के इस 80वें समागम में स्कूल की ओर से मेहमानों का स्वागत करने के उपरांत बच्चों ने देश भगती के गीत गाये। इस अवसर पर मुख्य मेहमान एैली अशोक पुरी ने कहा कि आज़ादी के 80 वर्षों के बाद भी ज़िला स्टेट तथा राष्ट्रीय स्तर पर तो प्रोग्राम होते हैं पर 80 प्रतिशत से भी ज्यादा आबादी गांव तथा झुग्गियों में आज़ादी से भी वंचित है तथा आज़ादी समागमों से दूर है। उन्होंने एलायन्स क्लब डिस्ट्रिक्ट -119 को मुबारकबाद दी तथा उन्होंने सुखियाबाद की झुग्गियों के बच्चों को पढ़ने के लिए सामग्री वितरित करके मठियाईयों से सांझ डालकर आज़ादी का उत्सव मनाया। इस अवसर पर इस सैंटर को चला रही संस्था तथा ट्यूटर मोनिका, ममता तथा कोमल को सम्मानित किया गया।
इस अवसर एैली एडवोकेट एस.पी.राणा ने भी कहा कि डिस्ट्रिक्ट-119 के बाकी क्लबों की ओर से भी अलग-अलग स्थानों पर ज़रूरतमंद लोगों की सहायता तथा राष्ट्रीय समागमों के साथ सांझ की जायेगी। आज का यह प्रोग्राम एलायन्स क्लब होशियारपुर ग्रेटर के एैली पुष्पिंदर शर्मा, होशियारपुर सरगम के एैली अजय सहदेव, होशियारपुर यूनिक के मनीष कुमार के प्रयासों के साथ सफलतापूर्वक सम्पन्न हुआ।












