Saturday, November 21, 2026
Home Crime धर्मशाला में शबनम का अधजला श-व बरामद, 10 दिन पहले चंडीगढ़ से...

धर्मशाला में शबनम का अधजला श-व बरामद, 10 दिन पहले चंडीगढ़ से लौटी थी, जांच जारी

धर्मशाला (द स्टैलर न्यूज़)। धर्मशाला के चीलगाड़ी क्षेत्र में एक युवती का अधजला शव मिलने से सनसनी फैल गई। युवती की पहचान 27 वर्षीय शबनम पुत्री चरण दास निवासी वार्ड नंबर छह, चीलगाड़ी, धर्मशाला के रूप में हुई है। उसका शव घर के समीप स्थानीय सड़क के किनारे जली हुई अवस्था में मिला है। घटना की सूचना सुबह करीब सात बजे पुलिस थाना धर्मशाला को मिली। इसके बाद पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू की। जानकारी के अनुसार शबनम मूल रूप से गांव करेरी की रहने वाली थी और वर्ष 2023 से अपने माता-पिता, तीन बहनों और एक भाई के साथ चीलगाड़ी में रह रही थी। वह प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रही थी।

Advertisements

इसके साथ ही अपनी बहन के साथ चंडीगढ़ की एक निजी कंपनी में काम भी करती थी। करीब 10-11 दिन पहले ही वह चंडीगढ़ से घर लौटी थी। बताया जा रहा है कि शनिवार सुबह करीब छह बजे शबनम घर से बाहर निकली थी। कुछ समय बाद उसके माता-पिता और स्थानीय लोगों ने घर से दिखाई देने वाले स्थान पर आग जलती देखी। जब वे मौके पर पहुंचे तो शबनम आग की चपेट में थी। स्थानीय लोगों की मदद से उसे बचाने का प्रयास किया गया, लेकिन गंभीर रूप से झुलसने के कारण उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना मिलने पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक भी मौके पर पहुंचे। फोरेंसिक की टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण कर साक्ष्य जुटाने की प्रक्रिया शुरू की है। 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here