
होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। सहायक कारजकारी इंजीनियर सबअर्बन मंडल राजीव जसवाल ने बताया कि 220 केवी सब स्टेशन की जरुरी मरम्मत के चलते 11केवी सैटेलाइट, पथियाल (एपी), सनसिटी, पिपलांवाला तथा 11केवी दसमेश नगर 21 नवंबर दिन शनिवार को सुबह 9 से सायं 5 बजे तक बंद रहेंगे।

इसके कारण दसमेश नगर, डगाणा, गोबिंद नगर, रणजीत नगर, गोकल नगर, पॉलीटेक्निक, अखलासपुर, केएफसी चौक, पिपलांवाला, सनसिटी, कीर्ति नगर, खानपुर, ग्रीन एवेन्यू, टांडा रोड पर पड़ते पैलेस तथा इंडस्ट्री, खानपुर, डगाणा आदि की मोटरों की सप्लाई प्रभावित रहेगी।












