Friday, November 20, 2026
Home Latest मणिपुर में सुरक्षाबलों के साथ मुठभेड़ में उग्रवादी ढेर, प्रतिबंधित संगठन केसीपी...

मणिपुर में सुरक्षाबलों के साथ मुठभेड़ में उग्रवादी ढेर, प्रतिबंधित संगठन केसीपी के कई सदस्य गिरफ्तार

दिल्ली (द स्टैलर न्यूज़)। मणिपुर के इंफाल पश्चिम जिले में सुरक्षाबलों और उग्रवादियों के बीच हुई मुठभेड़ में एक उग्रवादी मारा गया है। अधिकारियों के मुताबिक, सुरक्षाबलों की एक संयुक्त टीम पटसोई पुलिस स्टेशन के अंतर्गत आने वाले युरेमबाम इलाके में तलाशी अभियान चला रही थी, इसी दौरान छिपे हुए उग्रवादियों ने गोलीबारी शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई में एक उग्रवादी ढेर हो गया।

Advertisements

एक अधिकारी ने बताया कि मुठभेड़ में मारा गया उग्रवादी प्रतिबंधित संगठन कांगलेइपाक कम्युनिस्ट पार्टी (केसीपी) के एक गुट से जुड़ा था। वहीं, एक अन्य अधिकारी के अनुसार, इस अभियान के दौरान सुरक्षाबलों ने घेराबंदी कर इस प्रतिबंधित संगठन के कई अन्य उग्रवादियों को भी गिरफ्तार किया है, जिनसे पूछताछ की जा रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here