सफलता: 120 ग्राम हैरोइन, एक पिस्तौल, 2 मैगजीन, 5 राउंड बरामद, एक महिला सहित चार गिरफ्तार

Hoshiarpur-Police-arrested-one-woman-3man-with-drugs-arms.jpg

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। होशियारपुर पुलिस द्वारा एस.एस.पी. जे. इलनचेलियन के निर्देशों एवं एस.पी. (डी) हरप्रीत सिंह मंडेर की अगुवाई में नशा तस्करों के खिलाफ चलाई मुहिम के तहत बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने दो अलग-अलग जगहों से एक महिला सहित चार लोगों को गिरफ्तार करके उनसे 120 ग्राम हेरोइन, एक पिस्तौल, 2 मैगजीन तथा 5 राउंड बरामद किए हैं। पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार करके आगे की कार्रवाई शुरु कर दी है।

Advertisements

इस संबंधी पत्रकारों को जानकारी देते हुए डी.एस.पी. (सिटी) सुखविंदर सिंह ने बताया कि सी.आई.ए. स्टाफ इंचार्ज सुखविंदर सिंह की देखरेख में पुलिस ने नाकाबंदी की हुई थी। उन्होंने बताया कि चेकिंग दौरान रात्रि करीब 4 बजे तेज रफ्तार स्कूटरी पर 2 नौजवान एवं लडक़ी सवार थे तो चेकिंग के लिए रोका गया। इस दौरान उनके नाम पूछने पर एक ने अपना नाम बलजीत सिंह उर्फ बल्ली पुत्र गुरनाम सिंह निवासी उगरेवाल थाना किला लाल सिंह जिला गुरदासपुर, दूसरे ने गगनदीप सिंह उर्फ गगन पुत्र राज सिंह निवासी गांव जैतो जिला फरीदकोट तथा लडक़ी ने अपना नाम मनीषा उर्फ गौरी पुत्री पतरस मसीह निवासी व डाकखाना खजूरला थाना सदर फगवाड़ा बताया। पुलिस पार्टी द्वारा इनकी तलाशी लेने पर बलजीत सिंह से एक पिस्तौल, 2 मैगजीन और 5 राउंड तथा 95 ग्राम हैरोइन, गगनदीप सिंह से 10 ग्राम हैरोइन और मनीशा उर्फ गौरी से 5 ग्राम हैरोइन बरामद हुई। पुलिस ने तीनों को गिरफ्तार करके उनके खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।

डी.एस.पी. सुखविंदर सिंह ने बताया कि इसी प्रकार एक अन्य कार्रवाई में सी.आई.ए. स्टाफ के ए.एस.आई. सुरजीत सिंह ने पुलिस पार्टी सहित गश्त दौरान खानपुरी गेट चुंगी होशियारपुर से मनी महेश पुत्र विजय कुमार निवासी गांव बसी मुद्दा थाना हरियाना जिला होशियारपुर को काबू कर उससे 10 ग्राम हैरोइन बरामद की। पुलिस ने उसके खिलाफ मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरु कर दी है। डी.एस.पी. ने बताया कि पकड़े गए व्यक्तियों से पूछताछ की जा रही है तथा अन्य कई अहम खुलासे होने की संभावना है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here