
होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। होशियारपुर के आठ गांवों की टीमों वाली सोनालिका सॉकर लीग अंडर-17 की शुरूआत माहिलपुर के फुटबॉल स्टेडियम में बड़े उत्साह के साथ हुई। यह लीग सोनालिका ग्रुप के मैनेजिंग डायरैक्टर दीपक मित्तल से संरक्षण व सेवानिवृत्त आईएएस अधिकारी डीपी रेड्डी के मार्गदर्शन में आयोजित की जा रही है। टूर्नामेंट का उद्घाटन मुख्य अतिथि एसडीएम परमप्रीत सिंह ने किया। इस अवसर पर कई गणमान्य व्यक्ति मौजूद थे, जिनमें होशियारपुर के डीएसओ सुरजीत सिंह, सामाजिक कार्यकर्ता विक्की अग्निहोत्री, खालसा कॉलेज माहिलपुर के प्रिंसिपल डा. परविंदर सिंह, प्रिंसीपल मैथ्यू शिवू, बीएसएफ कमांडेंट सूरज भान, सोनालिका के बिजनेस हेड अशोक कपूर, विक्रांत राणा, गढ़शंकर के एसएचओ गगनदीप सिंह, एमसी अशोक कुमार, डा. शफी, तरूण तनेजा (गिन्नी), यशपाल तनेजा, कोच असीम हसन, सरबजीत सिंह चंदेली, नंबरदार बालकृष्ण अग्निहोत्री, राधे श्याम, फुलबॉलर मनजिंदर सिंह, हरमंदर सिंह खबरा, इंजीनियर तरलोचन सिंह के सहित कई खेल प्रेमी और क्षेत्र की कई अन्य प्रमुख हस्तियां शामिल थी।

सोनालिका आयोजन टीम की ओर से वरिष्ठ उपाध्यक्ष जेएस चौहान, लीगल और पब्लिक रिलेशंस हेड रजनीश कुमार संदल, विशाल गुप्ता, नेहा धीमान, श्रुति कैंथ, गौरव पराशर व रमन कुमार शर्मा उपस्थित थे। उद्घाटन मैच में माहिलपुर टीम ने शानदार प्रदर्शन किया और कालेवाल भगतांन को 3-0 गोल से हराकर लीग की विजयी शुरुआत की। लीग के मैच हर रविवार को खेले जाएंगे और इसका फाइनल 27 दिसंबर को होगा। सोनालिका सॉकर लीग का मुख्य उद्देश्य युवाओं को खेलों में भाग लेने के लिए प्रोत्साहित करना, ग्रामीण क्षेत्रों में फुटबॉल प्रतिभा को निखारना, अनुशासन और टीम वर्क को बढ़ावा देना तथा नई पीढ़ी को नशीले पदार्थों और नकरात्मक प्रभावों से दूर रखना है। यह पहल खेलों के जरिए ग्रामीण युवाओं को सशक्त बनाने और एक स्वस्थ, सकरात्मक तथा नशा-मुक्त समाज के निर्माण के प्रति एक मजबूत प्रतिबद्धता को दर्शाती है।












