
होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। शहर के वार्ड नंबर 20 के अंतर्गत आते मोहल्ला कीर्ति नगर में छठ पर्व श्रद्धा और भक्तिभाव के साथ मनाया गया। इस अवसर पर श्रद्धालुओं ने पारंपरिक रीति-रिवाजों के अनुसार छठ पूजन किया और परिवार की सुख-समृद्धि एवं खुशहाली के लिए छठ मैया से प्रार्थना की। इस धार्मिक आयोजन में पूर्व राष्ट्रीय खिलाड़ी एवं कोच तथा शहीद भगत सिंह वैल्फेयर सोसायटी के प्रधान कुलदीप धामी विशेष रूप से पहुंचे। उन्होंने छठ मैया के समक्ष माथा टेककर आशीर्वाद प्राप्त किया और उपस्थित श्रद्धालुओं को छठ पर्व की हार्दिक शुभकामनाएं दीं। इस मौके पर कुलदीप धामी ने कहा कि छठ पर्व आस्था, श्रद्धा और भारतीय संस्कृति का प्रतीक है। ऐसे धार्मिक आयोजन समाज में आपसी प्रेम, भाईचारे और एकता की भावना को मजबूत करते हैं।

आयोजन के दौरान मोहल्ले में भक्तिमय माहौल बना रहा और श्रद्धालुओं ने पूरे उत्साह एवं श्रद्धा के साथ छठ पर्व मनाया। इस अवसर पर मुनीश पाल, आशीष सोनू, उमेश गुप्ता, उदय सिंह, राणा पटेल, मनोज कुमार, उमा शंकर, अमित कुमार, कुलदीप कुमार, राजकुमार, रामयश पाल, मनीश जोशी, शाम कुमार, राकेश कुमार, विशाल कुमार, विक्रम कुमार, लालबाबू, अक्षय कुमार, सुशील पंडित, फोरमैन दरिंदर कुमार, प्रदीप कुमार, पवन कुमार, रोहन कुमार, मनी सिद्धू, हनी सिद्धू, नीरज कुमार, नवलेश कुमार, कमलजीत सिंह, परमोद कुमार, धीरज कुमार, विजय कुमार, संजू देवी, अंजू सिंह, रूपा गुप्ता, चंपा देवी, महिंदर यादव, सीमा रानी आदि उपस्थित रहे।












