
होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी का होशियारपुर में आयोजित एक कार्यक्रम में पहुंचने पर भाजपा शहरी पूर्वी मंडल अध्यक्ष राजन शर्मा ने उनका स्वागत किया और इस दौरान उनके साथ संगठन की मजबूती की चर्चा की।

समय कम होने के बावजूद राजन शर्मा ने नायब सिंह सैनी से मार्गदर्शन लिया और पार्टी की सफलता पर ध्यान केन्द्रित करते हुए नए सदस्यों को जोड़ने का आश्वासन दिया।












