Saturday, November 14, 2026
Home Crime मिनी-ट्रैवल बस की ट्रक से टक्कर, 2 की मौत, 13 घायल

मिनी-ट्रैवल बस की ट्रक से टक्कर, 2 की मौत, 13 घायल

आगरा (द स्टैलर न्यूज़)। अयोध्या से आगरा जा रही मिनी ट्रैवल बस आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर एक ट्रक से टकरा गई। इस हादसे में करीब 13 यात्री घायल हो गए। टक्कर इतनी जोरदार थी कि बस का अगला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। मौके पर पहुंची पुलिस और यूपीडा की टीम ने घायलों को बस से बाहर निकाला और इलाज के लिए आगरा के एसएन मेडिकल कॉलेज भेजा। इस हादसे में 2 यात्रियों प्रदीप उमर करीब 53 साल और जनक बेन उमर करीब 58 साल की मौत हो गई। 3 यात्रियों की हालत गंभीर बताई जा रही है। मिली जानकारी के अनुसार, ड्राइवर धीरज पाटिल निवासी 287 लक्ष्मी नारायण सोसायटी, डिडोली थाना, सूरत (गुजरात) 13 यात्रियों को लेकर मिनी ट्रैवलर बस में अयोध्या से आगरा जा रहा था। शनिवार सुबह करीब 4 बजे फतेहाबाद थाना क्षेत्र में आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर किमी 37.100 के पास एक बस पीछे से ट्रक से टकरा गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि बस का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। हादसे से बस में सवार यात्रियों में अफरा-तफरी मच गई।

Advertisements

हादसे में प्रदीप, मनोहर, जनक, प्रदीप सिंह की पत्नी उमा वेन, उर्वशी वेन, किट्टू कुमारी, कीरत सिंह, पृथ्वी, कृता, वर्षा वेन, रेणुका वेन और हिना वेन घायल हो गए। सूचना मिलने पर UPDA टीम और फतेहाबाद के इंचार्ज इंस्पेक्टर विनोद कुमार मिश्रा पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। टीम ने बस में फंसे घायलों को निकाला और एंबुलेंस से आगरा के SN मेडिकल कॉलेज भेजा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here