Monday, October 26, 2026
Home Crime सिविल अस्पताल स्थित क्वार्टर में दिन दिहाड़े चोरी, सोना और नकदी ले...

सिविल अस्पताल स्थित क्वार्टर में दिन दिहाड़े चोरी, सोना और नकदी ले उड़े चोर

theft-civil-hospital-quarter-Hoshiarpur-Punjab.JPG

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। होशियारपुर सिविल अस्पताल में स्थित क्वार्टरों में से एक क्वार्टर को दिन दिहाड़े निशाना बनाते हुए चोरों ने लाखों रुपए का सामान तथा नकदी चोरी कर ली। पुलिस ने सूचना मिलते ही क्वार्टर में पहुंच कर जांच शुरु कर दी थी।

Advertisements

theft-civil-hospital-quarter-Hoshiarpur-Punjab.JPG

जगजीत सिंह चौहान पुत्र संसार चंद ने बताया कि वह अपने कार्य हेतु बाहर गए हुए थे तथा उनकी पत्नी इंदू जसवाल जोकि सिविल अस्पताल में कार्यरत है जब बाद दोपहर करीब 3 बजे क्वार्टर में आई तो देखा कि मेन दरवाजे का ताला टूटा हुआ था। दरवाजा टूटा देख वह घबरा गई और उसने तुरंत उसे सूचित किया।

theft-civil-hospital-quarter-Hoshiarpur-Punjab.JPG

चौहान ने बताया कि जब उन्होंने अंदर जाकर देखा तो घर का सारा सामान इधर-उधर बिखरा पड़ा था। उन्होंने बताया कि चोर उनके घर से 5 सोने की आगूंठियां, 2 कंगन तथा 4-5 हजार रुपए की नकदी चोरी करके ले गए हैं।

उन्होंने इसकी सूचना थाना माडल टाउन पुलिस को दी। सूचना मिलने पर माडल टाना से ए.एस.आई. राकेश कुमार ने मौके का जायजा लिया और जांच शुरु कर दी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here