
उत्तर प्रदेश (द स्टैलर न्यूज़)। अलीगढ़ में यमुना एक्सप्रेसवे पर एक निजी बस और ट्रक के बीच जोरदार टक्कर में पांच लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। पुलिस ने बताया कि यह हादसा देर रात को टप्पल इलाके में हुआ। दुर्घटना की सूचना मिलने पर पुलिस बल मौके पर पहुंचा और राहत-बचाव कार्य शुरू किया।

अलीगढ़ पुलिस ने सोशल मीडिया पर जानकारी देते हुए बताया कि पुलिस ने घायलों को अस्पताल में भर्ती करा दिया है। पांच मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। एक घायल यात्री ने बताया कि बस दिल्ली के कश्मीरी गेट से पूर्वी उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ जा रही थी। उन्होंने बताया कि टक्कर मारने वाले ट्रक में कांच का सामान भरा हुआ था। पुलिस ने बताया कि मामले की जांच जारी है।












