Sunday, October 18, 2026
Home Himachal सीएम सुक्खू विकास के मसीहा, जयराम ने की हमीरपुर की उपेक्षा: मदन...

सीएम सुक्खू विकास के मसीहा, जयराम ने की हमीरपुर की उपेक्षा: मदन लाल

हमीरपुर (द स्टैलर न्यूज़), रजनीश शर्मा। हमीरपुर को नगर निगम का दर्जा देने के फैसले पर जिला कांग्रेस सेवा दल ने मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू का आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर जिला कांग्रेस सेवा दल अध्यक्ष मदनलाल कौंडल की अगुवाई में गांधी चौक पर लड्डू बांटकर खुशी जाहिर की गई। सेवा दल के सदस्यों और पदाधिकारियों ने मुख्यमंत्री के इस कदम को ऐतिहासिक बताया। मदनलाल कौंडल ने नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर पर तीखा हमला करते हुए कहा कि जब वह मुख्यमंत्री थे, तब उन्होंने पांच साल तक हमीरपुर की उपेक्षा की। अब जब मुख्यमंत्री सुक्खू प्रदेश में विकास कार्य करवा रहे हैं, तो जयराम ठाकुर अनावश्यक बयानबाजी कर रहे हैं। उन्होंने जयराम ठाकुर को सुझाव दिया कि वह “अपना चश्मा बदलें,” क्योंकि पूरे हिमाचल प्रदेश में विकास के कार्य किए जा रहे हैं।

Advertisements

मदनलाल कौंडल ने कहा कि मुख्यमंत्री ने हमीरपुर को नगर निगम का दर्जा देने के साथ-साथ बड़सर और भोरंज को नगर पंचायत का दर्जा दिया है। इसके अलावा, नादौन को नगर परिषद का दर्जा देकर जनता को बड़ी सौगात दी है। उन्होंने इस अभूतपूर्व पहल के लिए मुख्यमंत्री का धन्यवाद करते हुए इसे हिमाचल के सर्वांगीण विकास की दिशा में एक अहम कदम बताया। जिला कांग्रेस सेवा दल ने कहा कि मुख्यमंत्री सुक्खू के नेतृत्व में हिमाचल प्रदेश हर क्षेत्र में प्रगति कर रहा है। उन्होंने प्रदेश की जनता को आश्वासन दिया कि सेवा दल हमेशा जनता के हित में कार्य करता रहेगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here