
जम्मू (द स्टैलर न्यूज़)। जम्मू के रिंग रोड पर भाजपा युवा मोर्चा फ्लांय मंडाल मंडल अध्यक्ष व सरदारे चक के निवासी सचिन गुप्ता पर हमला होने की सूचना प्राप्त हुई है। सचिन की हालत गंभीर बताई जा रही है। मिली जानकारी मुताबक घटना तब हुई जब वह अपने साथी के साथ सुबह की सैर कर रहे थे। हमलावर नकाब लगाकर बाइक से सवार होकर पहुंचे थे। वारदात को अंजाम देकर मौके से फरार हो गए। घायल सचिन ने गांव के दो लोगों के नाम पुलिस को बताते हुए हमले का आरोपी ठहराया है। सुबह बबलू के साथ सैर कर रहे सचिन गुप्ता के पास बाइक से दो युवक पहुंचे और पहले उनकी पहचान पूछी।

सचिन ने जैसे ही अपना नाम और पता बताया बाइक से आए युवकों में से एक ने धारदार हथियार निकालकर हमला कर दिया। सचिन को लहूलुहान देखकर बबलू मौके से दूर जाकर हमलावरों पर पत्थर मारने लगा, यह देख युवक वहां से भाग गए। घायल सचिन को पहले सोहांजना अस्पताल ले जाया गया, जहां से प्राथमिक उपचार के बाद परिजन बेहतर इलाज के लिए अमृतसर ले गए। सूचना मिलते ही फ्लांय मंडाल चौकी प्रभारी नरेश कैथ टीम के साथ पहुंचे और हमलावरों की तलाश शुरू कर दी। हमलावरों की पहचान करने के लिए पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज खंगाल रही है।












