
हिमाचल प्रदेश (द स्टैलर न्यूज़)। हिमाचल प्रदेश में राज्य के टोल बैरियर को सुक्खू सरकार यू टर्न लेने जा रही है। शिमला में विधानसभा सत्र के दौरान एंट्री फीस विवाद को लेकर सीएम सुक्खू ने बड़ा ऐलान किया है। सीएम ने सदन में कहा कि पहले की तरह स्थिति बहाल होगी और पहले जितना टैक्स लगता था, अब उतना ही लगेगा। सीएम सुक्खू ने पंजाब में कांग्रेस नेता राजा वडिंग से फोन पर बात की और कहा कि पहले जिनता पैसा देना होता था, उतना ही अब चुकाना होगा। एंट्री फीस पर सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू ने सदन में कहा कि हमारी सरकार ने सब तरह की फीस मिलाकर टोल टैक्स को फास्टटैग से जोड़ा था।

हालांकि, अब पहले की तरह अलग-अलग फीस ली जाएगी और थोड़ी देर में इस बारे में फैसला होने जा रहा है। टोल टैक्स और एंट्री फीस पर भ्रम और अंसोतष फैलाया जा रहा है। हिमाचल सरकार ने किसी भी श्रेणी में बढ़ोतरी नहीं की है। मैंने अभी पंजाब के सीएम को फोन किया था लेकिन उन्होंने फोन नहीं उठाया। मेरी पंजाब के कांग्रेस अध्यक्ष राजा वडिंग और प्रताप सिंह बाजवा से बात हुई है।












