Wednesday, October 28, 2026
Home Hoshiarpur अपना वचन निभाने के लिए भगवान ने गोवर्धन को अंगुली पर किया...

अपना वचन निभाने के लिए भगवान ने गोवर्धन को अंगुली पर किया था धारणः संत वृंदावन दास

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। फतेहगढ़ चौक से रहीमपुर मार्ग पर उप्पल अस्पताल के समीप डावर परिवार की तरफ से करवाई जा रही श्री मद्भागवत कथा के दौरान कथा करते हुए संत वृंदावन दास जी महाराज ने गौवर्धन पूजा की कथा सुनाई। उन्होंने बताया कि जब भगवान राम द्वारा लंका जाने के लिए सेतु का निर्माण करवाया जा रहा था तो पत्थरों की जरुरत को पूरा करने के लिए श्री हनुमान जी पूरा पहाड़ ही उठा लाए थे, लेकिन जब उन्हें पता चला कि सेतु पूरा हो चुका है तो उन्होंने पर्वत को वहीं रख दिया। जिस पर पर्वत ने भगवान से कहा कि वह उनकी कृपा एवं सेवा से वंचित रह गया। इस पर भगवान ने कहा कि वह कृष्ण अवतार में आएंगे और उस समय उसका उद्धार करेंगे।

Advertisements

संत वृंदावन दास जी ने बताया कि जब भगवान ने कृष्ण अवतार लिया तो एक समय इंद्र की पूजा को छोड़ भगवान ने गांव वालों को गोवर्धन की पूजा की बात कही। जिस पर इंद्र क्रोधित हो गए और उन्होंने तेज हवाओं के साथ वर्षा करनी शुरु कर दी। जिस पर सभी नगर निवासी त्राहि-त्राहि कर उठे। इस पर भगवान ने सभी को ढांढस बंधाया और गोवर्धन को अंगुली पर धारण करके सभी को उसके नीचे आने को कहा। जब इंद्र अपना पूरा जोर लगाकर थक जाता है तो वह भगवान की शरणागति हो जाता है। उन्होंने कहा कि इसी प्रकार हमारा कल्याण भी भगवान के शरणागति होने से होगा। इस अवसर पर महंत रमिंदर दास जी महाराज, पूर्व मंत्री तीक्ष्ण सूद, पूर्व मेयर शिव सूद, पूर्व चेयरमैन एडवोकेट राकेश मरवाहा, यशपाल शर्मा, मोनी बाबा, स्वामी राम शरणानंद, पं. ओमकार नाथ शर्मा, तरसेम लाल डावर, मुकेश डावर, मोहन लाल पहलवान, तरसेम मोदगिल, रमेश अग्रवाल, मेहर चंद वालिया, सन्नी महाजन, अशोक शर्मा, सुभाष मेहता, कृष्ण गोपाल शर्मा, पवन शर्मा, कमल वर्मा, हरीश शर्मा काला, प्यारे लाल सैनी, सरपंच नरवीर नंदी सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने कथा श्रवण की। कथा उपरांत भंडारा लगाया गया। 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here