Thursday, October 22, 2026
Home Hoshiarpur कार्रवाई: पुलिस ने वाहनों से उतरवाए प्रैशर हार्न

कार्रवाई: पुलिस ने वाहनों से उतरवाए प्रैशर हार्न

traffic-police-hoshiarpur-punjab.jpg

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। बसों व अन्य वाहनों पर लगे प्रैशर हार्न उतारने के लिए पुलिस द्वारा कार्रवाई तेज कर दी गई है। इसके तहत आज 2 अगस्त को ट्रैफिक पुलिस के ए.एस.आई. सतीश वर्मा ने महाराणा प्रताप चौक (प्रभात चौक) पर बसों की चेकिंग की और उन पर लगे प्रैशर हार्न उतरवाए एवं चालान काटे।

Advertisements

इस मौके पर जानकारी देते हुए ए.एस.आई. सतीश वर्मा ने बताया कि उच्चाधिकारियों के निर्देशों पर प्रैशर हार्न उतरवाने के लिए मुहिम चलाई गई है तथा इसके तहत समय-समय पर चैकिंग करके वाहनों से प्रैशर हार्न उरवाए जाएंगे। उन्होंने प्रैशर हार्नों के शौकीन बस व अन्य वाहन चालकों से अपील की कि वे ध्वनि प्रदूषण को रोकने में सहयोग करें तथा वाहनों पर प्रैशर हार्न न लगाकर नियमों के तहत लगे हार्न का ही प्रयोग करें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here