
होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। शिक्षा के क्षेत्र में अपनी प्रतिभा का लोहा मनवा चुके उत्तर भारत के प्रसिद्ध फिजीक्स विषय के गुरु द्रोणाचार्य श्री के. गणेशन अब होशियारपुर में शिक्षा के क्षेत्र में अग्रणीय एवं शतप्रति परिणाम देने वाली जिले की प्रमुख हिज एक्सीलैंट कोचिंग सैंटर एवं स्कूल में अपनी सेवाएं देने के लिए आ रहे हैं। पिछले पच्चीस साल से फिजीक्स विषय में रिसर्च कर रहे प्रोफैसर के. गणेशन आई.टी.आई, एम.टैक हैं एवं इन्हें पिछले 25 वर्ष का अनुभव है।

चंडीगढ़ में अपना लोहा मनवा चुके के. गणेशन ने मुम्बई से अपने कैरियर की आई.टी.आई. करने के बाद शुरूआत की। इसके पश्चात 21 वर्ष पहले डा. चित्रकारा के साथ मिलकर वाइट बोर्ड एजुकेशन कन्सेप्ट के साथ शिक्षा के क्षेत्र में अत्याधुनिक तकनीकों की शुरूआत के.गणेशन ने ही की। 16 वर्ष डा. चितकारा के साथ काम करने का गौरव इन्हें प्राप्त है।
अपनी आर.एन.टी. को जारी रखते हुए इन्होंने अब तक 4500 से ज्यादा आई.टी.आई. एम्स की परीक्षाआें में दर्ज करवाई है। के. गणेशन का होशियारपुर में हिज कोचिंग सैंटर होशियारपुर के साथ आना बड़े गौरव की बात है।
डा. आशीष सरीन ने बताया कि वह इनके साथ मिलकर बच्चों के उज्जवल भविष्य के लिए अगर काम करने का मौका मिलता है तो उनके लिए बड़े सौभाग्य की बात है। पूरे भारत में होशियारपुर जिले का नाम रोशन करना एवं अधिक से अधिक छात्रों को सफलता के साथ-साथ अच्छे संस्थानों में दाखिला दिलवाना व पूरे भारत में अपनी अलग पहचान बनाना और भी आसान होगा, क्योंकि के. गणेशन ने 5 मिनट के सवाल का हल मात्र एक मिनट से कम के समय में हल करने के आसान फार्मूलों के जो रिकार्ड बनाएं है उसे आज तक कोई भी नहीं तोड़ पाया है। इससे बच्चे परीक्षा में कम समय में प्रश्नों का हल करके अच्छी सफलता प्राप्त कर सकते हैं।












