Friday, October 9, 2026
Home Education जेम्स स्कूल में इंटरैक्टिव लर्निंग हेतु एक्टिव फ्लोर का शुभारंम्भ

जेम्स स्कूल में इंटरैक्टिव लर्निंग हेतु एक्टिव फ्लोर का शुभारंम्भ

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। वासल एजुकेशन संचालित जैम्स कैंब्रिज इंटरनैशनल स्कूल होशियारपुर में हाल ही में अत्याधुनिक तकनीकों से परिपूर्ण एक इंटररैक्टिव सेंसर आधारित एक्टिव फ्लोर प्रणाली का भव्य शुभारंभ किया गया। वासल एजुकेशन के सीईओ राघव वासल ने इस अत्याधुनिक तकनीकों से परिपूर्ण इंटररैक्टिव सेंसर आधारित एक्टिव फ्लोर का उद्घाटन किया। यह एक ऐसी प्रणाली है जो फर्श को एक विशाल टच स्क्रीन में बदल देती है।

Advertisements

जिसमें छात्र अपने पैरों की गति और कूदने की प्रक्रिया से स्क्रीन पर चल रहे गणित, भाषा और बिज्ञान के गेम्स को हल कर देते हैं। यह तकनीक छात्रों के सीखने के अनुभव को पारंपरिक क्लासरूम से बाहर निकालकर शारीरिक गतिविधि के साथ सीखने के लिए प्रेरित करता है। इस तकनीक से बच्चों को विजुअल और साउंड की मदद से जानकारी लंबे समय तक याद रहती है। वहीं शारीरिक गतिशीलता, टीम वर्क और सामाजिक कौशलों का विकास होता है।  मोशन सैंसर तकनीक  के माध्यम से रियल टाइम  इंटरैक्टिव अनुभव प्रदान करता है। माय फ्लोर क्लाउड प्लेटफार्म में 10 हजार से अधिक शैक्षणिक खेलें तक उपलब्ध करवायी गई हैं। इस कार्य में विशेषतौर पर वासल एजुकेशन के अकेडमिक डायरेक्टर जी एस माधव राव उपस्थित रहे।

स्कूल प्रिंसिपल संगीता निसतंद्र ने कहा कि एक्टिव फ्लोर वास्तव में छात्रों को लर्निंग बाय डूइंग अर्थात् करके सीखने के लिए पेरित करता है तथा बच्चों में नए कोशलों के विकास में बढौतरी करेगा। शिक्षक बेहतर तरीके से छात्रों को सीखा सकेंगे। कोई भी विषय इंटररैक्टिव गेम्स के द्वारा पढ़ाया जा सकेगा। यह एक विशेष सुविधा है जो छात्रों में सीखने की भावना का विकास करेगा।

उद्घाटन समारोह के मौके  पर वासल एजुकेशन के सीईओ राघव वासल ने कहा कि वासल एजुकेशनल संचालित सभी संस्थानों में आधुनिक शिक्षा नीतियों अर्थात राष्ट्रीय शिक्षा नीति को लागू करने व आधुनिक शिक्षण तकनीकों का प्रयोग तेज़ गति से हो रहा है।’एक्टिव फ्लोर’ इस दिशा में महत्त्वपूर्ण व सराहनीय प्रयास है। तथा शिक्षा के क्षेत्र में वासल एजुकेशन सदैव नवाचार लाने में अपने क्षेत्र में अग्रणी भूमिका निभा रहा है।

इस अवसर  पर वासल एजुकेशन के चेयरमैन संजीव वासल ने कहा हमारा लक्ष्य हमेशा से ही शिक्षा को केवल किताबों तक सीमित न रखकर उसे जीवन से जोड़ना रहा है। ’एक्टिव फ्लोर’ का आगमन हमारे विजन का हिस्सा है। हम चाहते हैं कि हमारे  खेल में जटिल विषयों को समझें। यह तकनीक बच्चों के मानसिक और शारीरिक विकास में एक नई ऊर्जा भरेगी और उन्हें भविष्य की चुनौतियों के लिए तैयार करेगी।                            

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here