
होशियारपुर(द स्टैलर न्यूज़)। चंडीगढ़ रोड पर स्थित सी.बी.एस.ई. एफिलिएटिड अकादमिक हाइट्स पब्लिक स्कूल की तरफ से बच्चों को तनावमुक्त करने हेतु एरोबिक्स और भांगड़ा की लाइव ऑनलाइन क्लासेस चलाई गई। जिसे बच्चों द्वारा खूब पसंद किया गया। इन आनलाइन क्लासेस में दूसरी कक्षा से 8वीं कक्षा तक के विद्यार्थियों ने भाग लिया।

इस मौके पर स्कूल की डीन रीतिका मेहता ने बताया कि लॉकडाउन के दौरान लाइव ऑनलाइन क्लासेज में बच्चों को पढ़ाई के साथ उनके मनोरंजन के लिए अन्य एक्टिविटीज की क्लासेज भी चलाई जा रही है। उन्होंने कहा कि इस तरह की एक्टिविटीज की लाइव ऑनलाइन क्लासेस समय-समय पर बच्चों के लिए स्कूल द्वारा आयोजित की जाती रहेंगी। उन्होंने कहा कि लाइव ऑनलाइन क्लासेज को बच्चे मन से स्वीकार करें और अपना ज्ञान बढ़ाने के साथ-साथ मनोरंजन और अपने स्वास्थ्य का ध्यान भी रखें इसलिए इन कक्षाओं का आयोजन किया जा रहा है।












