
केरलम (द स्टैलर न्यूज़)। केरलम के मुंदथिक्कोड में एक पटाखा फैक्ट्री में बड़ा धमाका होने की खबर सामने आई है। इस हादसे में 13 लोगों की मौत हो गई और 5 घायल हो गए। जिस समय धमाका हुआ, वहां शेड में करीब 40 लोग मौजूद थे जो पटाखे बना रहे थे.

धमाका त्रिशूर पूरम उत्सव के लिए पटाखे बनाने के दौरान हुआ. घायलों को नजदीकी अस्पतालों में भर्ती कराया गया है और दमकल विभाग, बचाव दल और पुलिस मौके पर मौजूद हैं। फैक्ट्री में त्रिशूर पूरम उत्सव के लिए एक मंदिर देवस्वोम की ओर से पटाखे तैयार करवाए जा रहे थे. तभी धमाका हो गया और कई लोग इसके चपेट में आ गए. 5 लोगों की हालत काफी गंभीर बताई जा रही है.
ये पटाखे धान के खेत के बीच एक सुनसान इलाके में बने कई अस्थायी शेडों में बनाए जा रहे थे. मौके पर पहुंचे एक सरकारी अधिकारी ने बताया कि वहां लगभग 40 मजदूरों के लिए खाने का इंतजाम किया गया था. धमाका दोपहर करीब 3:30 बजे हुआ और स्थानीय लोगों की मानें तो रुक-रुक कर और भी धमाके होते रहे. इस वजह से बचाव कार्य में काफी दिक्कतें आईं राज्य की स्वास्थ्य मंत्री वीणा जॉर्ज ने घायलों के लिए विशेष इलाज कराने के निर्देश दिए हैं. उन्होंने त्रिशूर सरकारी मेडिकल कॉलेज और त्रिशूर जनरल अस्पताल में सभी जरूरी व्यवस्थाएं करने को कहा है.
आपातकालीन स्थिति के लिए एंबुलेंस और कनिव 108 सेवा को भी तैनात किया गया है। घायलों को इलाज के लिए अलग-अलग अस्पतालों में शिफ्ट किया जा रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने धमाके में मारे गए लोगों के लिए शोक व्यक्त किया है. उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, ‘त्रिशूर में पटाखा निर्माण इकाई में हुए हादसे में कई लोगों की जान जाने की खबर सुनकर मुझे गहरा दुख हुआ है. जिन लोगों ने अपने प्रियजनों को खोया है, उनके दुख में मैं उनके दुख में मैं उनके साथ हूं. मैं घायलों के जल्द स्वस्थ होने की कामना करता हूं। इसके अलावा राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू,राहुल गांधी, प्रियंका गांधी और पिनाराई विजयन ने भी हादसे पर शोक जताया है और संवेदनाएं व्यक्त की हैं।












