Thursday, October 29, 2026
Home Crime ट्रेन के बाथरूम से मिला मासूम का शव, पुलिस जांच जारी

ट्रेन के बाथरूम से मिला मासूम का शव, पुलिस जांच जारी

मुंबई (द स्टैलर न्यूज़)। मुंबई लोकमान्य तिलक टर्मिनस से एक दिल-दहला देने वाला मामला सामने आया है। जहां कुशीनगर एक्सप्रेस के एसी कोट बीटू के बाथरूम में कूड़ेदान के अंदर एक तीन साल के बच्चे का शव मिला है।

Advertisements

ट्रेन की सफाई के दौरान सफाई कर्मचारी की नजर बाथरूम में पड़ी, जिसके बाद उसने कूड़ेदान में शव देखा। इसके बाद रेलवे प्रशासन और पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंच गए। पुलिस द्वारा मामले की जांच की जा रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here